फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों में खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में 29 सेमी. बढ़ा सरयू का जलस्तर
विज्ञापन

फैजाबाद। सरयू/घाघरा नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से कटान में तेजी आई है। इससे बिल्वहरि बंधे के निकट बसे आसपास गांव सराय राशी व राय पहलवारा के ग्रामीणों में बाढ़ का खौफ है।
वहीं, रौनाही बंधे से सटे गांवों मंहगूपुरवा व सल्लाहपुर, अब्बूपुर, मुजेहना एवं सराय नासिर के ग्रामीणों ने कटान को देखते हुए जरुरी सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। नदी का जलस्तर चौबीस घंटे में 29 सेमी. बढ़ा है, प्रतिघंटे एक सेमी से अधिक की बढ़ोतरी जारी है।
विज्ञापन

केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार, गुरुवार को जलस्तर की रफ्तार में थोड़ी धीमी हुई है। तीन सेमी. प्रतिघंटे हो रहा उफान अब 24 घंटे में 29 सेमी. ही बढ़ा है। शाम छह बजे तक जलस्तर 91.54 मीटर रहा।
जबकि बुधवार को यह 91.25 मीटर था। हालांकि नदी का चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर और खतरा बिंदु 92.73 मीटर है। शुजागंज प्रतिनिधि के अनुसार, रूदौली तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांव महगू पूरवा में कटान तेज हो गई है।
तीन घर कटान की जद में आ गए हैं। कटान शुरू होने से ग्रामीणों को दुश्वारियों का समाना करना पड़ रहा है। अभी तक स्थानीय प्रशासन का कोई कर्मचारी तक नहीं पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग की भी कोई टीम नहीं पहुंची है।
संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। गांव के राजकमल यादव ने बताया कि एक जुलाई को डीएम आये थे तो समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम गिरजेश चौधरी को निर्देश दिए थे, मगर अभी तक कोई कर्मचारी तक नहीं पहुंचा है।
संजय सिंह, बब्बन सिंह, राघवेंद्र यादव, राजपाल यादव, रामसहारे, सीताराम, रामचंद्र यादव, रामलाल, अखिलेश यादव, प्रेमचंद आदि ने महगूंपुरवा में कटान की जद में आए घरों को बचाने की मांग की है।
एडीएम वित्त व राजस्व एमपी दूबे का कहना है कि बाढ़ चौकी को एलर्ट किया गया है और संबंधित विभागों को जरुरी निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

आश्रम नहीं छोड़ रहे संत
अयोध्या। सरयू का रौद्र रूप विकराल विकराल होता जा रहा है, वहीं कटान की जद में आए नेपाली बाबा के आश्रम नारायण धाम सीतारामनाम आश्रम को संत छोड़ने को तैयार नहीं है। जलसमाधि लेने की धमकी दे रहे हैं।
गुरुवार को नगर विधायक वेद गुप्ता समेत अफसरों ने मौके पर जाकर संतों का हालचाल जाना। एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह सहित सिंचाई विभाग के अभियंता जेपी यादव, तहसीलदार कुलदीप पटेल ने आश्रम के पास हो रही कटान का निरीक्षण किया।
इस दौरान विधायक वेद गुप्ता व अधिकारियों ने आश्रम में रह रहे संतों की मान मनौव्वल का प्रयास किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं। नेपाली बाबा के शिष्य आश्रम के व्यवस्थापक हंसराजदास व निर्वाणी अनी के महंत धर्मदास का कहना है कि किसी भी सूरत में आश्रम नहीं छोड़ेंगे, चाहे जलसमाधि ही क्यों न लेनी पड़े।
विज्ञापन


आश्रम को बचाने का होगा प्रयास : विधायक
विधायक वेद गुप्ता ने बताया कि सरयू की कटान से आश्रम को खतरा है, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया है। डीएम के साथ बैठक कर आश्रम को बचाने के लिए शीघ्र ही ठोस व्यवस्था की जाएगी। सिंचाई विभाग के जेई जेपी यादव ने बताया कि आश्रम को बाढ़ से बचाने के उपायों पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें