फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसर में स्वच्छता अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विवि में स्वच्छता अभियान आज से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार से स्वच्छता अभियान शुरू होगा। कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित की पहल पर विवि परिसर के समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं के साथ एनएसएस व एनसीसी स्वयंसेवी भी अभियान में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि, अभियान का नेतृृत्व कुलपति खुद करेंगे और छात्र-छात्राओं के साथ परिसर एवं प्रशासनिक भवन के विभिन्न विभागों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली जाएगी तथा जैविक व अजैविक कचरा अलग-अलग एकत्रित करके हरे व नीले डस्टबिन में डाला जाएगा। विवि के कुलसचिव एसएल पाल ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में पॉलीथिन व तंबाकू उत्पादों का प्रयोग प्रतिबंधित है। अभियान में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें