फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलेलाल ने देश को एकता, अखंडता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलेलाल ने देश को एकता, अखंडता का दिया संदेश
विज्ञापन

अयोध्या। प्रभु झूलेलाल ने पूरी दुनिया को मानवता, एकता, अखंडता व आपसी भाईचारे का संदेश दिया था। यह बातें भक्त प्रह्लाद सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार मोटवानी ने प्रभु झूलेलाल की जयंती के अवसर पर कहीं।

संत नवलराम दरबार में दो दिवसीय जयंती का शुभारंभ कलश पूजन व प्रभु झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समिति अध्यक्ष ने कहा कि प्रभु झूलेलाल ने देश और दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभु झूलेलाल को जिंदपीर, उडेरो लाल व जलावतार आदि नामों से पुकारा जाता है। सिंधी समाज के प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि जयंती अवसर पर डांडिया नृत्य (छेज) महाराष्ट्र के उल्लासनगर की गायिका जूली तेजवानी व अन्य कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किया जायेगा।

इस मौके पर हरीश सावलानी, राकेश तलरेजा, रमेश मोटवानी, बूलचंद चुंगलानी, नारयण दास केवलरामानी, जय प्रकाश क्षेत्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें