फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के हनुमतनगर बाजार में बाइक सवार को बंदर ने खदेड़ा तो बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने राहगीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक सवार की हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। इनायतनगर थाना क्षेत्र के महुलारा गांव निवासी मुन्ना (20) पुत्र घुरहू उर्फ श्यामलाल पूराकलंदर थाना क्षेत्र के हनुमतनगर बाजार में एक होटल पर कार्य करता था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 10 बजे कुम्हिया निवासी नीरज मिश्र बाइक से मसौधा की तरफ जा रहा था। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के हनुमतनगर बाजार के पास सामने आए एक बंदर बाइक सवार को खदेड़ लिया। उससे बचने के प्रयास में बाइक सवार पैदल जा रहे मुन्ना से टकरा गया।

दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और बाजार वासियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मुन्ना को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि नीरज मिश्र की हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था। पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि होटल मालिक अमरनाथ वर्मा निवासी अबनपुर सरोहा की तहरीर पर बाइक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें