डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में मनाया गया सेना दिवस
अयोध्या। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में मंगलवार को 71वां सेना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारतीय सेना के इस गौरवशाली दिवस पर डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में मुख्य अतिथि व कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल अदित सक्सेना ने आर्मी पब्लिक स्कूल व केंद्रीय विद्यालय अयोध्या के बच्चों के साथ युद्ध स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम में कर्नल अदित सक्सेना ने सैनिकों, अधिकारियों व छात्रों को सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं। वीर सेनानियों व वीर नारियों का हालचाल पूछा। इस दौरान परिवार कल्याण संगठन की डायरेक्टर समिता वाजपेयी ने वीर नारियों व वीर सैनिकों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्टेशन के सभी अधिकारीगण समेत वीर सेनानी व वीर नारियां आदि मौजूद रहीं।