अयोध्या। भाजपा सरकार की जन विरोधी, समाज विरोधी और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय जनसंपर्क अभियान समाजवादी पार्टी चलाएगी। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने रसूलाबाद के कृष्णापुर में आयोजित अयोध्या विधानसभा क्षेत्र की बैठक में कहीं।
पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय ने कहा कि योगी-मोदी सरकार से हर वर्ग परेशान है। पूरे प्रदेश में खुली लूट मची है। बैठक में पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश, तेज बहादुर वर्मा, निर्मल वर्मा आदि मौजूद रहे। बीकापुर विधान सभा की बैठक शहीद भवन में हुई।
पूर्व विधायक आनंदसेन यादव ने कहा कि मोदी सरकार देश की जनता से किये गये वादों पर खरी नहीं उतरी। इस मौके पर रामचेत यादव, जयसिंह यादव, अनिल यादव बब्लू, रामअचल यादव आदि मौजूद रहे।
मिल्कीपुर विधान सभा की बैठक पांच नंबर बूथ स्थित सपा कार्यालय में हुई। बैठक में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद बख्तियार खान, ब्रह्मानंद यादव आदि मौजूद रहे। रूदौली विधान सभा की बैठक इरशाद मंजिल में हुई जिसकी अध्यक्षता रूदौली विधान सभा के निवर्तमान अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने की। बैठक में छोटेलाल यादव, पवन कुमार वर्मा, रामनरेश गुप्ता, राजू पाल आदि मौजूद रहे।