फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 सेमी घटा सरयू का जलस्तर, मंडराया कटान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। बैराजों से एक पखावारे से छोड़े जा रहे पानी की गति कम होने के कारण सरयू का जलस्तर गुरुवार की रात से घटना शुरू हो गया है। पिछले पांच दिनों में बैरजों से 88 हजार 620 क्यूसेक पानी शुरुआती दिनों की अपेक्षा कम छोड़ा गया है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम छह बजे तक सरयू का जलस्तर 93.08 मीटर तक पहुंच गया है। हालांकि अभी भी सरयू खतरे के निशान से 38 सेमी ऊपर बह रही है। सरयू के घटते जलस्तर के बाद एबी व रौनाही तटबंध के कछार में स्थित बाढ़ग़्रस्त क्षेत्रों में कटान का खतरा मंडराने लगा है। एबी तटबंध के कछारों मेें कटान तेज हो गई है।

सुबह से घटनी शुरू हुई सरयू का सिलसिला शनिवार तक जारी रहा। शनिवार की शाम छह बजे तक सरयू घटकर 93.08 मीटर पर आ गई। गुरुवार को सरयू ने 93.30 मीटर से घटना शुरू किया था।
विज्ञापन


दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह एक बार फिर से शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 1.88 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पिछले दिन की अपेक्षा 5 हजार 297 क्यूसेक कम है। इससे संभावना बनी है कि अगले 24 घंटे तक सरयू का जलस्तर लगातार कम होगा। दूसरी सरयू के घटते क्रम के बाद रौनाही सहित एबी तटबंध के कई गांवों में घुसा पानी कम होने लगा है लेकिन कुछ गांवों में अभी भी पानी रुका हुआ है। इससे गांवों में संक्रामक रोगों के साथ कटान का खतरा बना हुआ है।

एबी व रौनाही तटबंध के कछारों में सरयू का पानी उतरने से ग्रामीणों में कटान की दहशत बनी हुई है। उधर, रुदौली तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव कैथी मांझा के 80 परिवारों को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने राहत सामग्री वितरित की।

बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की गति कम होने से सरयू का जलस्तर में प्रतिघंटे एक सेमी की गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार की शाम छह बजे सरयू का जलस्तर 93.07 मीटर रिकॉर्ड किया है। पानी घटने के कारण कटान के खतरों के मद्देनजर सभी बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सक्रिय कर निगरानी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जेपी यादव, अधिशासी अभियंता, बाढ़ राहत खंड, फैजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें