एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
अयोध्या। महाराजा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने बृहस्पतिवार को एएनओ मेजर ज्ञानेश्वर शुक्ला व जय शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में अयोध्या के कनक भवन परिसर व उसके आसपास स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई की। कैडेट्स ने अयोध्या को स्वच्छ रखने में सहयोग करने, कूड़ा इधर-उधर न फेंकने की अपील की व दुकानदारों को भी दुकान के सामने कूड़ादान रखने के लिये कहा। डेढ़ घंटे तक चले कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 50 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ राम कृष्ण मिश्र ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना भी देश सेवा है।