फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जन सुविधा केंद्रों से लगेंगे बिजली के मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। मंडल मेें काम की कमी से जूझ रहे जन सुविधा केंद्रों के दिन बहुरने वाले हैं। पावर कॉर्पोरेशन इनको बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। अब ग्रामीण अंचलों में बिजली के मीटर जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से ही लगेंगे। फिलहाल पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में योजना मंडल के फैजाबाद, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर में लागू की जाएगी।
विज्ञापन


शुरुआत में तीनों जनपदों में 50-50 हजार मीटर लगाने की जिम्मेदारी प्रत्येक जिले के जन सुविधा केंद्रों को दी जाएगी। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन जन सुविधा केंद्रों को पेमेंट भी करेगा। कार्य की सफलता के बाद पावर कॉर्पोरेशन नया कनेक्शन, बिजली के बिलों में सुधार, मीटर बदलने सहित कई बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगा।

मंडल में अभी तक मीटर लगाने का कार्य पावर कॉर्पोरेशन स्वत: या फिर एजेंसियों की ओर से किया जाता रहा है। इसमें एजेंसियों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया है। कई बार ऐसी भी बातें सामने आती हैं कि ठेकेदारों की ओर से सही रिपोर्टिंग नहीं की जाती है। यह स्वत: एक एजेंसी न बनकर एक अधिकारी के रूप में कार्य करने लगते हैं।
विज्ञापन


इन तमाम बातों के दृष्टिगत पावर कॉर्पोरेशन ने अब एजेंसियों को कार्य न देकर ग्रामीण अंचलों में जन सुविधा केंद्रों को सक्रिय करने का निर्णय लिया है। पावर कॉर्पोरेशन अपने पायलेट प्रोजेक्ट के तहत फैजाबाद, अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर में फिलहाल 50-50 हजार मीटर लगाने को जिम्मा जन सुविधा केंद्रों को सौंपेगा। साथ ही प्रयोग के सफल होने के बाद सभी ग्रामीण इलाकों में मीटर लगाने को कार्य पूरी तरह से जन सुविधा केंद्रों को सौंप दिया जाएगा।

कार्य के लिए पावर कॉर्पोरेशन जन सुविधा केंद्रों को बिजली के मीटर व तार मुहैया कराएगा। इसके अलावा मीटर लगाने में आने वाले खर्चे का भी वहन करेगा। मीटर लगाने का प्रयोग सफल होने पर नया कनेक्शन देने, बिल में सुधार करने व मीटर बदलने सहित कई अहम जिम्मेदारी जन सुविधा केंद्रों को सौंपी जाएगी।

चीफ इंजीनियर, मध्यांचल विद्युत वितरण खंड, फैजाबाद एके सिंह ने कहा कि जन सुविधा केंद्रों को पावर कॉर्पोरेशन की ओर से मीटर लगाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। फिलहाल यह पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में फैजाबाद, अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर में 50-50 हजार मीटर लगाए जाएंगे। कार्य की सफलता के बाद जन सुविधा केंद्रों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

30 से प्रत्येक जनपद के दो ब्लॉकों में लगेगा जागरूकता कैंप
जन सुविधा केंद्रों को सक्रिय करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन मंडल के प्रत्येक जनपद के दो ब्लॉकों में स्थित जन सुविधा केंद्र पर विशेष कैंप का आयोजन करेगा। पूरे मंडल में विशेष कैंप 30 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इसमें पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता, एचडीओ, जूनियर इंजीनियर समेत निगम के कर्मचारी जन सुविधा केंद्रों पर पहुंचेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं के बिजली के बिल को जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से जमा करा कर सीधे ग्रामीणों को रसीद दी जाएगी। पूरे कार्यक्रम का मकसद उपभोक्ताओं में विश्वास पैदा करना होगा।

फैजाबाद में 1.14 लाख उपभोक्ताओं के पास नहीं हैं मीटर
मंडल में पांच लाख से अधिक ग्रामीण उपभोक्ताओं के घरों में विद्युत मीटर नहीं है। फैजाबाद जनपद की बात की जाए तो 1.14 लाख ग्रामीण उपभोक्ताओं के घरों में विद्युत मीटर नहीं लगा है। इससे राजस्व की क्षति हो रही है। सरकार के निर्णय के अनुसार अब ग्रामीण अंचलों में विद्युत मीटर लगाने की कवायद तेज हुई है तो पावर कॉर्पोरेशन प्रत्येक घरों तक मीटर पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयोग कर रहा है। इसमें जन सुविधा केंद्रों को मीटर लगाने की जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें