सात हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर मंडराया संकट
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षकों का डॉटा सत्यापित न कराने के मामले में जिले के 37 कॉलेजों में मंगलवार से प्रवेश पर रोक प्रभावी हो गई। इससे करीब सात हजार छात्रों के प्रवेश लेने का प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। कॉलेजों की अनियमितता का दंश छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
अवध विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को 131 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश रोकने के आदेश से हड़कंप मच गया। मेडिकल व इंजीनियिरिंग कॉलेजों के लॉगिन तो खुल गए, लेकिन अन्य कॉलेजों को लेकर विवि की सख्ती जारी रही। सुबह विश्वविद्यालय खुलने के साथ एक दर्जन से अधिक महाविद्यालयों के प्रबंधकों का अवध विश्वविद्यालय में जमावड़ा रहा। सभी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसरों से मिलकर विकल्प की बात की है। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों का डाटा ऑन लाइन सत्यापित कराने के बाद ही ब्लॉक लॉगिन आईडी को खोलने की बात कही।
फैजाबाद में प्रवेश प्रतिबंधित किए गए कॉलेजों की सूची-
विद्यामंदिर महाविद्यालय मिल्कीपुर फैजाबाद
उर्मिला ग्रामीण शिक्षण संस्थान कोटसराय सोहावल फैजाबाद
श्री शिवराम रामतीरथ स्मारक महाविद्यालय इनायत नगर फैजाबाद
श्री कृष्णा रामबहादुर शांति देवी महिला महाविद्यालय बीकापुर फैजाबाद
एसएमटी घनपता मौर्या महिला महाविद्यालय रसूलपुर लिलहा फैजाबाद
शिव कला बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान कादीपुर ककलो रामपुर भगन फैजाबाद
सवित्री सिंह अघ्या प्रसाद महाविद्यालय सरैया फैजाबाद
एसडीएमएस महाविद्यालय रसूलपुर लिलहा फैजाबाद
रामराज सिंह चैतराज सिंह महाविद्यालय तारून फैजाबाद
रमेश्वर प्रसाद सत्यनरायण महाविद्यालय साहबगंज फैजाबाद
राम सरदार पांडेय स्मारक शिवपुरी महाविद्यालय खंडासा फैजाबाद
रामरूप स्मारक महाविद्यालय बघ्घीपुर फैजाबाद
रामलखन पटेल महाविद्यालय बंदीपुर पिलखवां सोहावल फैजाबाद
रामकुमारी महाविद्यालय सरायी धनेठी पूरी शिवबक्श पांडेय अंजरौली फैजाबाद
राजा अखंड प्रताप महाविद्यालय खपराडीह फैजाबाद
राजकिशोर वर्मा महिला महाविद्यालय अंखारीपुर गोसाईगंज फैजाबाद
फूलमती कॉलेज ऑफ वूमेन एजूकेशन हाजीपुर सिंघौर मुमताज नगर फैजाबाद
पारसनाथ महिला महाविद्यालय बीकापुर फैजाबाद
बीडी पांडेय राजपति डिग्री कॉलेज अंजना फैजाबाद
ओम सत्यनाम कोटवा राम नरेश शिक्षण संस्थान इनायतनगर फैजाबाद
मनिराम वर्मा एजुकेशन इंस्टीट्यूट मडना उपरहार फैजाबाद
मालती सिंह महिला महाविद्यालय देवरोही फैजाबाद
ममता जगजीवन साहब महाविद्यालय राम नगर अमानीगंज फैजाबाद
मॉ कृपाला देवी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय चमनगंज फैजाबाद
कॉैशल महाविद्यालय बरई पार मया फैजाबाद
गलोबल गर्ल्स कॉलजे रूदौली फैजाबाद
गीता सिंह महिला महाविद्यालय तारुन बीकापुर फैजाबाद
जीएस कॉलेज ऑफ ला खजुरहट फैजाबाद
दीपिका महिला महाविद्यालय प्रखरपुर तारून फैजाबाद
देव शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान हरिंटनगंज फैजाबाद
देश दीपक महिला महाविद्यालय तंदुआ माफी फैजाबाद
चंद्रशेखर पांडेय महाविद्यालय बीकापुर फैजाबाद
चंद्रशेखर पांडेय महाविद्यालय बहुरहिया फैजाबाद
चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय नंसा फैजाबाद
भवदीय कॉलेज ऑफ ला सोहावल फैजाबाद
अवध किसान महाविद्यालय नसरतपुर फैजाबाद
आक्ला हसन कॉलेज ऑफ टीचर ट्रेनिंग एजुकेशन भेलसर फैजाबाद