फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा पहुंचा 42.7 डिग्री, लोग बेहाल
विज्ञापन

फैजाबाद। भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। प्रचंड धूप में हो रही उमस भरी गर्मी से लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं। आम जनमानस के साथ ही पशु-पक्षियों का हाल बेहाल है। शुक्रवार को तापमान में वृद्धि होने से गर्मी का इस बार का रिकॉर्ड टूट गया। दिन का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42.7 पहुंच गया। आर्द्रता भी अधिकतम 75 व न्यूनतम 23 प्रतिशत रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि पूर्वी उप्र के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बरसात नहीं होगी। तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है, जिससे उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें