फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसा व मनीषा ने यूपीएससी में चयनित, बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिशा व मनीषा यूपीएससी में चयनित, बढ़ाया मान
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले की दो बेटियों ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। शहर के देवकाली जप्ती की रहने वाली रिशा ओबेराय ने यूपीएससी परीक्षा में 140वीं रैक व सहादतगंज निवासी मनीषा तोमर ने 175वीं रैंक प्राप्त करके जनपद का मान बढ़ाया है। रिशा ओबेराय साकेत महाविद्यालय के बीएड विभाग के सेवानिवृत्त प्रो. गिरजाशंकर श्रीवास्तव की पुत्रवधू है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति रितेश श्रीवास्तव, ससुर गिरजाशंकर श्रीवास्तव व सास रीवा श्रीवास्तव को दिया है। वहीं, डॉ. एमपी सिंह व मीरा सिंह की पुत्री मनीषा तोमर ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा 2016 में उत्तीर्ण की थी। वो वर्तमान में भारतीय रेल सेवा में उदयपुर में तैनात हैं। उन्होंने भी अपनी सफलता का श्रेय परिवारीजनों को दिया है। दोनो मेधावियों का कहना है कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें