फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में अतिक्रमण पर चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगरी में हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या नगर निगम को अतिक्रमण से मुक्त कर स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को रामनगरी पहुंचा। यहां अयोध्या के उदया चौराहे से कजियाना तक जेसीबी से सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 14 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

आरएम अयोध्या अशोक कुमार के नेतृत्व में नगर निगम टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में शनिवार को रामनगरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत सुबह 11 बजे हुई। इसमें उदया चौराहे से होते हुए पराग डेयरी, रानोपाली तिराहा, साकेत महाविद्यालय, टेढ़ीबाजार से कजियाना तक सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क किनारे नालियों पर किए गए अवैध निर्माण, निर्धारित सीमा के अंदर रखी चाय-पान की दुकानों आदि को हटाया गया। आरएम ने बताया कि रविवार को कजियाना से नयाघाट तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। अभियान की जानकारी होने पर कुछ लोगों ने खुद ही सड़कों के किनारे से अपनी दुकानें हटा लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें