फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल नष्ट करने व मारपीट का दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फसल नष्ट करने व मारपीट में दो लोगों पर केस
विज्ञापन

हैदरगंज। थाना क्षेत्र की ग्रामसभा खपराडीह अंकारी निवासी एक व्यक्ति के खेत में खरपतवार नाशक दवा डाल कर फसल नष्ट कर दी गई। आरोप है कि शिकायत करने पर विपक्षियों ने उसे पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हैदरगंज थाना क्षेत्र के खपराडीह अंकारी गांव निवासी अशोक कुमार पांडेय ने थाने में दी तहरीर में अशोक व शुभम पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीती 19 फरवरी की सुबह वह अपने खेत में गेहूं और सरसों की फसल देखने गया था। इस दौरान विपक्षी उसके खेत के पास टहल रहे थे। जिस पर उसने विपक्षियों को अपने खेत से हट जाने को कहा तो वे लोग चले गए। 21 फरवरी को जब वह खेत की सिंचाई करने गया तो देखा कि गेहूं व सरसों की फसल सूख रही थी। उसने खेत में खरपतवार नाशक दवा डालने की शिकायत विपक्षियों से की तो उन्होंने उसे पीट दिया। थानाध्यक्ष हैदरगंज रामचंद्र सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें