फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन व कोहरे से सांसत, कांपते हुए स्कूल गए मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार की शाम से ही सर्द हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन


गलन भरी ठंड में स्कूल तक पहुंचने में मासूम भी कांप उठे। ठंड के कारण गलन इतनी ज्यादा है कि सोमवार दोपहर को निकली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी।

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 9 डिग्री रहा। मौसम विभाग अभी भी कड़ाके की ठंड व घने कोहरे की आशंका जता रहा है।

रविवार की शाम से सोमवार की दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। दृष्यता शून्य के बराबर होने की वजह से वाहनों की रफ्तार काफी थमी रही। लोग दुर्घटना से बचने के लिए दिन में भी लाइट जलाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


दिन में मामूली धूप खिली तो सोमवार की शाम से कोहरा व पछुआ हवाओं का प्रकोप शुरू हो गया। मंगलवार की सुबह भी 2.6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से लोग कांप उठे। साथ ही कोहरा भी छाया रहा।

बच्चे गलन भरी ठंड व घने कोहरे के बीच ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश हुए। दिन में भी बच्चे अपनी कक्षाओं में कांपते रहे। बुधवार को भी सुबह-शाम कोहरा रहने और दिन में हल्की धूप रहने की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से गलन भरी ठंड का कहर जारी रहेगा, साथ ही सुबह-शाम कोहरा और दिन में हल्की धूप खिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें