फैजाबाद। केंद्र सरकार ने अयोध्या रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए 80 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। परियोजना को फाइनल टच देने के लिए दिल्ली से राइस कंपनी के अधिकारियों ने आर्किटेक्ट के साथ निरीक्षण किया।
अयोध्या स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद टीम ने सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात कर उन्हें कार्ययोजना की जानकारी दी।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण व अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं दी हैं।
इसी के तहत अयोध्या रेलवे स्टेशन को विकसित करने का खाका तैयार किया गया हैै। जिस पर जल्द कार्य शुरू होगा। निर्माण एजेंसी राइस कंपनी ने परियोजनाओं को फाइनल टच दिया है। इसके पूर्व राइस कंपनी जम्मू के कटरा स्टेशन का निर्माण कर चुकी है। वर्तमान में वह वाराणसी स्टेशन का निर्माण कर रही है।