फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आने से पहले अखिलेश का लगाया शिलापट, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम अस्पताल में मुख्यमंत्री के हाथों आईसीयू, रसोईघर, लांड्री व रैन बसेरा भवन के लोकार्पण की तैयारी से पहले ही अखिलेश यादव का शिलापट लगने से बुधवार को भाजपा और सपा में जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन


प्रशासन की सक्रियता से बड़ा हंगामा होने से बच गया। पर भाजपाइयों ने शिलापट को तोड़ डाला। मामले को लेकर सपाई दोपहर से धरने पर बैठ गए।

सपाइयों का कहना है कि लखनऊ में ही बीते चार जनवरी को लोकार्पण हो गया था। भाजपाई गलत श्रेय लेने की होड़ में हैं। सीएमएस डॉ. एसपी गौतम का कहना है कि लोकार्पण अभी नहीं हुआ है।

मई में ही भवन हैंडओवर हुआ है। मंगलवार रात में अराजकतत्वों ने शिलापट लगाया है। मामले में पुलिस व प्रशासनिक अफसर फोर्स के साथ डटे हुए हैं। पत्थर लगाने के मामले में सीएमएस के पत्र पर केस दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन


श्री राम अस्पताल में बनकर तैयार आईसीयू, रसोईघर, लांड्री व रैन बसेरा भवन का लोकार्पण होना है। इसे कार्यदायी संस्था ने 18 मई 2017 को सीएमएस को हैंडओवर किया है।

बुधवार सुबह अस्पताल खुलने पर लोगों ने देखा कि अखिलेश यादव, तेजनारायण पांडेय समेत तत्कालीन डीएम आदि अफसरों का नाम शिलापट लगा लिखा है।

इस पर लोकार्पण की तिथि चार जनवरी 2017 दर्ज है। शिलापट लगे होने की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल सहित सैकड़ों भाजपाई आक्रोशित होकर अस्पताल पहुंचे।

शिलापट को तोड़कर उखाड़ दिया। भाजपाइयों का आरोप है कि शिलापट गलत तरीके से लगाया गया है। रात में सपाइयों व अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से शिलापट लगा है।

शिलापट तोड़े जाने की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव के नेतृत्व सैकड़ों सपाई भी पहुंचे। दोनों पक्ष आमने-सामने होने की सूचना पर आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

मौके पर एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एसपी सिटी अनिल सिसोदिया, आरएम अयोध्या अशोक कुमार, सीओ अयोध्या राजकुमार साव भारी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे।

सपाइयों ने विरोध जताते हुए अस्पताल परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि सीएमएस की तहरीर पर केस दर्ज कर शिलापट लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री 18 अक्तूबर आने वाले हैं। जिला प्रशासन ने बैठक में प्रस्ताव रखा था कि श्रीराम अस्पताल में आईसीयू, रसोईघर, लांड्री व रैन बसेरा भवन बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण भी उसी दिन हो जाए। इस पर सपाइयों ने रात में अखिलेश यादव का पत्थर लगा दिया।
- अवधेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजपा लोकतंत्र का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं कर रही है। दूसरे के कार्यों को अपना बता रही है। भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री के नाम के शिलापट को तोड़कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। इनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे।
- गंगा सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष

188 लाख की लागत से बना है भवन
श्रीराम अस्पताल अयोध्या में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में करीब 188 लाख की लागत से आईसीयू, रसोईघर, लांड्री व रैन बसेरा का निर्माण कराया गया है।

इसका निर्माण 2013 में शुरू हुआ था, 18 मई 2017 को कार्यदायी संस्था ने भवन को अस्पताल को हैंडओवर कर दिया। सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि आईसीयू भवन के लोकार्पण की अभी कोई सूचना अस्पताल प्रशासन को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें