फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की चोटी कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवतियों की चोटी कटी
विज्ञापन

- बेहोश होने पर तीनों का सीएचसी में हुआ उपचार
अमरगंज/बीकापुर। खंडासा थाना क्षेत्र के दो गांवों में शनिवार को दो युवतियों ने चोटी कटने की बात कही है। चोटी कटने के बाद दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं और उन्हें सीएचसी खंडासा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। वहीं, बीकापुर थाना क्षेत्र में भी एक युवती ने चोटी कटने की बात कही है।
खंडासा क्षेत्र के घटौली पूरे लुटई शुक्ल निवासी जगतपाल की पत्नी मीना देवी (32) गांव के ही राम चरण इंटर कॉलेज में रसोइया है। शनिवार सुबह आठ बजे मीना अपने सहयोगी रसोइया के साथ विद्यालय में चावल बीन रही थी। तभी रहस्यमय ढंग से चोटी कटने से मीना बेहोश हो गई। सहयोगी रसोइया ने बताया कि, मीना उससे कह रही थी कि तुम्हारा चेहरा हमें दो-दो दिख रहा है और इतना कहकर वो बेहोश होकर गिर गई। बाद में देखा गया तो उसकी चोटी कटी मिली। विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशल किशोर शुक्ल व स्काउट शिक्षक सुशील कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। यूपी-100 टीम ने मीना को खंडासा सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना भी खंडासा थाना क्षेत्र के मोहली गांव में हुई, जहां शनिवार सुबह आठ बजे शिववचन केवट की 18 वर्षीय पुत्री आरती की घर के बाहर खड़े-खड़े ही चोटी कट गई। इससे वह बेहोश हो गई। सीएचसी खंडासा में इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर आरती को छुट्टी दे दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार व थाना खंडासा के प्रभारी रामचंद्र सरोज ने घटना को अफवाह करार दिया।
विज्ञापन

बीकापुर क्षेत्र के पूरे रुद्री चौबे का पुरवा सरायखरगी निवासी शेर बहादुर चतुर्वेदी की पत्नी खुशबू (24) शनिवार दोपहर घर में सफाई कर रही थी। तभी अचानक चक्कर आने से वह बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने देखा कि खुशबू के बालों का गुच्छा पास में ही पड़ा था। परिवारीजनों ने उसे बीकापुर सीएचसी में भर्ती कराया है। डॉ. फहीम ने बताया कि, घबराहट की वजह से खुशबू बेहोश हुई है। इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें