फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों के जाल में फंसा उड़ाई सोने की 6 चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक में एक सराफा दुकान में घुसे दो ठगों का कारनामा
विज्ञापन

फैजाबाद। चौक एरिया में एक ज्वैलरी शॉप पर बुधवार को दो ठगों ने दुकानदार को बातों के जाल में उलझाकर सोने की छह चेन उड़ा ली। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

नगर कोतवाली अंतर्गत चौक एरिया में दिल्ली दरवाजा निवासी निरंकार अग्रवाल की सराफा दुकान है। पीड़ित निरंकार के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे उनकी दुकान में बाइक से दो लोग आए और उनसे ऊॅं का लॉकेट 13 सौ रुपए में खरीदा।
विज्ञापन


इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि इसे भगवान को चढ़ाना है, इसलिए इसे किसी सोने की चेन से छुआ दीजिए। पीड़ित के अनुसार, उसने लॉकेट को सोने की चेन से छुआने के लिए जब चेन का डिब्बा निकाला तो उन्होंने कहा कि सभी चेन को एक पन्नी में रखकर उसके ऊपर इसे थोड़ी देर रख दीजिए।
विज्ञापन


उनके द्वारा ऐसा करने के बाद आरोपियों ने उनसे चांदी के कुछ और सामान मांगे, जब वह सामान लाने गए तो आरोपी पन्नी में रखी सोने की चेनें लेकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है। नगर कोतवाल के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें