फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्री-मानसूनी बारिश से मिल सकती राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आज बारिश से मिल सकती राहत
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी का सितम जारी, किसान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। उमस भरी गर्मी से लोगों को शनिवार को प्री-मानसूनी बारिश कुछ राहत दे सकती है। हालांकि मानूसनी बारिश का अनुमान अभी भी 4 जुलाई के बाद ही लगाया जा रहा है। शुक्रवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है, शाम को शहर में फुहारें पड़ीं। लेकिन उमस से राहत नहीं मिली है। आसमान में बादलों के उड़ जाने से किसान टकटकी लगाए परेशान दिखे। धान की रोपाई व खेत की तैयारी पिछड़ने लगी है।
विज्ञापन

पिछले पखवारे भर से तेज धूप और भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन भर बादल उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं, लेकिन रात को अक्सर मौसम साफ हो जाता है। गुरुवार रात को जहां-तहां हल्की बूंदाबांदी हुई, फिर मौसम साफ हो गया। ऐसा ही हाल शुक्रवार को भी दिन भर बना रहा। कभी बादल आए, हवा चली फिर मौसम साफ हो गया। हालांकि दोपहर बाद हवा के चलने पर मौसम कुछ पल के लिए नम हुआ तो लोग घरों से मौसम का लुत्फ उठाने के लिए बाहर निकले, कहीं-कहीं बच्चे भी पार्कों में खेलते दिखे, लेकिन यह खुशी अधिक देर नहीं टिकी, फिर उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। इस बीच बादलों की आवाजाही बनी रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज से ही प्री-मानसूनी बारिश हो सकती है, जिससे कि मौसम सुहावना होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें