फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रक्तदान कर 124 बने महादानी

Thu, 15 Jun 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के कैंप में उमड़े महादानी
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में सीआरपीएफ के साथ लगा कैंप
अयोध्या। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के दो स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में कुल 124 लोग रक्तदान कर महादानी बने। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में अमर उजाला फाउंडेशन और सीआरपीएफ के कैंप में 71 लोगों ने और जिला अस्पताल में अवध विवि समेत कई संस्थाओं के साथ आयोजित शिविर में 53 लोगों ने रक्तदान किया।राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अयोध्या के रक्तकोश विभाग में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि सभी स्वस्थ लोग नियमित रक्तदान करें तो एक दिन खून की कमी भी खत्म हो जाएगी। सांसद ने महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर उन्होंने नैट लैब कक्ष और उच्चीकृत टीटीआई लैब का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर कमांडेंट सीआरपीएफ छोटेलाल, प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा, रक्त विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीके सिंह, डॉ. पारस खरबंदा, डॉ. स्नेहांशु शुक्ला, डॉ. अंजू सिंह व डॉ. अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
यहां पर अमर उजाला फाउंडेशन व सीआरपीएफ के शिविर से अतिरिक्त भी 36 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान सांसद ने पोस्टर कंपटीशन और रंगोली कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले पैरामेडिकल छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सांसद ने प्रतिभाग करने वाली समस्त संस्थाओं एवं पत्रकारों को जन कल्याण हेतु 40 यूनिट रक्त बिना डोनर उपलब्ध कराने हेतु डोनर कार्ड उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने अवध विश्वविद्यालय, सावन कृर्पाल रूहानी मिशन और रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के सहयोग से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जहां सभी संस्थानों के स्वयंसेवकों, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स व अन्य ने रक्तदान किया। यहां कुल 53 यूनिट रक्तदान किया। यहां सुबह नौ बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.प्रतिभा गोयल ने कहा कि रक्तदान से बड़ी कोई दान नहीं है। आपका एक यूनिट रक्त चार जरूरतमंदों की जान बचाता है। इसलिए सबको इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए। कुलपति प्रो. गोयल ने रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन के प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में विवि स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉ.दीपशिखा चौधरी, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एससी कौशल, प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा, डॉ. फुजैल, डॉ. शादिक व विंदेश्वरीप्रसाद का विशेष सहयोग रहा। शिविर में कुलसचिव उमानाथ, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, आवासीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो.शैलेंद्र वर्मा, डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी, अमरनाथ पांडेय, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
जून माह में बिना डोनर के रक्त देगा मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में रक्त विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने कहा कि उच्चीकृत टीटीआई लैब से गुणवत्ता पूर्ण रक्त एवं रक्त अव्ययों की उपलब्धता अयोध्या एवं परिक्षेत्र के समस्त जनमानस के लिए सुनिश्चित की जा सकेगी। कहा कि जून माह में मेडिकल कॉलेज में आने वाले समस्त रोगियों को बिना डोनर के रक्त एवं रक्त अवयव उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


4000 से अधिक लोगों की बनेगी डोनर डायरी
डॉ. डीके सिंह ने बताया कि रक्तकोश विभाग में 4000 से अधिक लोगों की डोनर डायरी बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे कि आकस्मिक परिस्थितियों में जनमानस को ससमय रक्त मिल सके। इसके अलावा विभाग में थैलेसीमिया क्लीनिक की स्थापना हेतु व एमडी ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की तीन सीटें प्राप्त करने हेतु भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है। नैट कक्ष स्थापित होने के साथ-साथ सीएसआर फंड से लगभग तीन करोड़ कीमत की नैट मशीन प्राप्त करने हेतु प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें