फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या-फैजाबाद को 1218 करोड़ की सौगात

Sun, 04 Dec 2016 11:24 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में रविवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रैक दोहरीकरण का शिलान्यास करते रेलमंत्री मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को फैजाबाद व अयोध्या रेलवे स्टेशन के लिए 1218 करोड़ से अधिक लागत वाले कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें अकेले 12 सौ करोड़ की लागत से बाराबंकी-फैजाबाद-अकबरपुर ट्रैक के दोहरीकरण का काम शामिल है।
विज्ञापन


फैजाबाद में 2 करोड़ लागत वाले दो एस्केलेटर व दो लिफ्टों का शिलान्यास, अयोध्या को वाई फाई ब्रॉडबैंड सुविधा, वाटर वेंडिंग मशीन देने के साथ जुड़वा रेलवे स्टेशनों को 16.20 लाख रुपये की लागत वाले पूर्ण रूपेण एलईडी द्वारा ऊर्जा दक्ष प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण भी किया। 

रेलवे स्टेशन के सामने दुर्गा मंदिर परिसर के मंच से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सांसद की मांगों को देर-सबेर पूरा करने का भरोसा दिया। रेल राज्यमंत्री ने फैजाबाद अयोध्या के लिए स्वीकृत हुए, चल रहे व शीघ्र शुरू होने जा रहे कार्यों और प्रस्तावों का जिक्र उनकी लागत के साथ किया।
विज्ञापन


कहा कि धार्मिक स्थलों को जोड़ने के क्रम में वह फैजाबाद से होकर चल रही साकेत एक्सप्रेस, फैजाबाद-लोकमान्य तिलक एक्स. व गोरखपुर-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर में शीघ्र ठहराव कराएंगे। फैजाबाद को भी शीघ्र वाई-फाई ब्रॉड बैंड सुविधा से लैस करेंगे।

उ. रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने जुड़वा स्टेशनों को मिलने वाली सौगातों का विवरण रखा तो सांसद लल्लू सिंह ने राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, रेलमंत्री सुरेश प्रभु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें