फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी मेला आज से, डीएम ने किया मेलाक्षेत्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनवमी मेला आज से, डीएम ने किया मेलाक्षेत्र का निरीक्षण
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी का ऐतिहासिक रामनवमी मेला शनिवार से शुरू हो रहा है। 14 अप्रैल तक चलने वाले मेले में करीब 20 लाख श्रद्धालु अयोध्या दर्शन-पूजन के लिए आने की संभावना है।

उन्हें बेहतर व्यवस्था देने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने रामघाट हाल्ट स्टेशन के सामने, साकेत पेट्रोल पम्प के पीछे तथा सामने, फ्लाइओवर के बगल, लवकुश नगर अयोध्या, कांशीराम कॉलोनी रामघाट के बगल, महार्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ अयोध्या सहित अन्य स्थानों में बनाये गये पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थलों को समतल करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि। इस बार चैत्र रामनवमी मेले में विगत मेलों की अपेक्षा साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग, शौचालय आदि की अच्छी व्यवस्थायें की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जर्जर भवनों में श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिये नगर निगम के कर्मचारी तैनात किये गये हैं। घाटों पर जल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये भारी मात्रा में पुलिस बल के जवान मेला क्षेत्र में तैनात रहेगें। मेला क्षेत्र को जोन एवं सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के कमान मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई हैं। मेले में अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में एसएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, एसआई सहित डाग एवं बम स्कवॉयड मुस्तैद रहेंगे। सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


मठ-मंदिरों की सुरक्षा पर विशेष फोकस होगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी।निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी वैभव शर्मा, एसपी सिटी अनिल कुमार, सीओ अयोध्या अमर सिंह के साथ अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें