चेकिंग के दौरान कार से मिले 3.75 लाख
अयोध्या। लोक सभा चुनाव में गठित फ्लाइंग स्कवॉयड टीम ने सोमवार रात भेलसर-रुदौली मार्ग पर वाहन चेकिंग में एक कार से 3 लाख 75 हजार रुपये बरामद किए।
कार में सवार द्वारा रुपये के बारे में कागजात नहीं दिखा पाने के कारण रकम को जब्त कर ट्रेजरी में जमा कर दिया गया। फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम रुदौली प्रथम मजिस्ट्रेट मोल्हू, उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, सिपाहियों साथ कोतवाली रुदौली के मोहल्ला पुरेखान में सोमवार रात रात करीब 9 बजे वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो कार में सवार शैलेंद्र कुमार निवासी ग्राम चंदवारा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी के पास रखे एक बैग में 3.75 लाख रुपये बरामद हुए।
उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि शैलेंद्र उक्त रुपये के बारे में कोई कागजात दिखा सके तो रुपये को जब्त कर मंगलवार को ट्रेजरी में जमा करा दिए गए हैं।