फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम वाले मजिस्ट्रेटों के वाहन में लगेंगे जीपीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम वाले मजिस्ट्रेटों के वाहनों में लगेगा जीपीएस
विज्ञापन

अयोध्या। निर्वाचन आयोग ने चुनाव व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के लिए जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) की व्यवस्था बनाई है। ईवीएम के साथ चलने वाले मजिस्ट्रेटों के वाहन में भी जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा।

अब तक जिले में सक्रिय उड़नदस्ता के 10 वाहनों में जीपीएस लगा दिया गया है। चुनाव आचार संहिता पर नजर रखने के साथ ही ईवीएम खास सुरक्षा व्यवस्था के दायरे में होंगी।
विज्ञापन


इसके लिए विधानसभावार लगाई गई विभिन्न प्रकार की टीमों के वाहनों में जीपीएस लगाने का काम शुरू हो गया है। अब तक जिले में सक्रिय दस टीमों के वाहनों में जीपीएस लगा दिया गया है। ऐसा वाहनों की लोकेशन के बारे में जानकारी रखने के लिए किया गया है।

मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाले वाहनों में तो जीपीएस सिस्टम की व्यवस्था अभी नहीं बताई गई है, लेकिन मतदान के दौरान खराब होने या अन्य कारणों से बदलने की स्थिति से निपटने के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन


इन ईवीएम को लेकर चलने वाले मजिस्ट्रेटों के वाहनों में भी इस बार जीपीएस लगाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्त ने बताया कि ईवीएम लेकर चलने वाले मजिस्ट्रेटों के वाहन में जीपीएस लगाने का निर्देश आयोग से दिया गया है। ऐसे वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें