नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ल ने संभाला पदभार
अयोध्या। प्रदेश शासन से तबादले पर भेजे दए नए नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने शहर की स्वच्छता के साथ शहरियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता बताई।
बताया गया है कि आईएएस अफसर डॉ. शुक्ल इसके पूर्व रायबरेली, हल्द्वानी सहित अन्य स्थानों पर एसडीएम रहे। मेरठ में एडीएम सिटी के साथ ही सहारनपुर में नगर आयुक्त रह चुके हैं।
प्रदेश शासन में स्वास्थ्य, कृषि और निर्वाचन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध नगरी अयोध्या में स्वच्छता के साथ ही बेहतर नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता बताते है।
कहा कि साफ-सफाई के साथ वाटर सप्लाई, डोर-टू-डोर कूड़ा उठवाने की व्यवस्था करेंगे। कहा कि शहर के लोगों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने के साथ ही विकास कार्य प्रमुखता में होंगे।