बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षा कल
अयोध्या। झुनझुनवाला पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा महाविद्यालय परिसर में 24 फरवरी को सुबह 9 बजे से होगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. करुनेश तिवारी ने बताया है कि परीक्षार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है, उपस्थित न होने पर परीक्षार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।