फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के लिए दो सौ करोड़ मिला, बढ़ेगी विदेशी सैलानियों की आमद

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट के लिए मिले 200 करोड़
विज्ञापन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के दौरान घोषित एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 200 करोड रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। जिला प्रशासन ने इसके लिए भूमि का चयन कर लिया है।

ज्यादातर काश्तकारों से सहमति मिलने के बाद अब इसका स्टीमेट तैयार किया जा चुका है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या के रेलवे स्टेशन के अत्याधुनिक व अंतरराष्ट्रीय स्तर का होने के बाद अब यहां एयरपोर्ट के निर्माण की शुरूआत होने से विकास की एक और कड़ी जुड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट बनने के बाद यहां विदेशी सैलानियों की आमद बढ़ेगी। पर्यटन के क्षेत्र में व्यवसाय की अपार संभावनाएं है। मुख्यमंत्री द्वारा अनुपूरक बजट में 200 करोड़ की स्वीकृति मिलने के बाद अब परियोजना जल्द वास्तविक रूप में आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें