फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंची सपा की लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा
विज्ञापन

फैजाबाद। बलिया से शुरू हुई लोकतंत्र बचाओ क्रांति साइकिल यात्रा बृृहस्पतिवार को जिले की सीमा गोसाईगंज समेत जिले के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। इस दौरान हुई सभाओं में नेताओं ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों को कोसा। यात्रा रात्रि विश्राम के शुक्रवार को लखनऊ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

गोसाईगंज में पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। कुर्की में पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय ने कहा कि यह साइकिल यात्रा मोदी व योगी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। यात्रा के संयोजक अरविंद गिरि ने कहा कि देश की मोदी सरकार आरएसएस के इशारे पर चल रही है। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी और छात्र-छात्रायें परेशान हैं। इलाहाबाद-रायबरेली बाईपास पर बीकापुर के पूर्व विधायक आनंदसेन यादव ने कहा कि राजधानी का सबसे सुरक्षित इलाके में दिन-दहाड़े एक बदमाश ने कैश वैन से लाखों रुपये लूटकर गनमैन की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों का भाजपा सरकार में मनोबल बढ़ा हुआ है। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि साइकिल यात्रियों का जत्था रात्रि विश्राम करेगा, शुक्रवार को यात्रा लखनऊ के लिये प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें