फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

रोडवेज स्थित गांधी पार्क में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि चारों ओर अराजकता का माहौल है। महिला उत्पीड़न, मासूमों के साथ दुराचार की घटनाएं आम हो चुकी हैं। जेल में हत्या हो रही है लगभग 2000 लोगों को मुठभेड़ में मारा जा चुका है जिसका समर्थन उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कर रहे हैं। एआईसीसी सदस्य व प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। समाचार पत्रों में दो चार मासूमों के साथ दुष्कर्म हत्या व समाचार देखने को मिलता है। प्रदेश में भाजपा सरकार आम आदमी की सुरक्षा में विफल है। जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि आम आदमी के साथ कब कहां घटनाएं हो कहा नहीं जा सकता। धरने को प्रदेश सचिव सुनील पाठक, एआई सीसी सदस्य केके सिन्हा, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र, पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक आदि ने संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व संचालन उपाध्यक्ष शिवपूजन पांडे ने किया।
धरने में पूर्व विधायक माधव प्रसाद, इकबाल मुस्तफा, नाजिम हुसैन, मुनीर आब्दी, चौहान, मास्टर जेबी सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, फूलचंद यादव, संजय पांडे, श्रीनिवास तिवारी, शरद शुक्ल, एनएसयूआई शाहनवाज खान, हरे कृष्ण गुप्त, वसंत मिश्र, अर्चना तिवारी, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, दिनेश शुक्ला, भीम शुक्ल, द्वारका पांडे, अनिल तिवारी, चौहान, संजय पांडे और जनार्दन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें