गांव में चौपाल के कार्यक्रम घोषित
फैजाबाद। केंद्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद की अध्यक्षता में एक जून को पूरा ब्लॉक के ग्राम सनेथू, तीन जून को मसौधा ब्लॉक के अन्नतपुर चार जून को, अमानीगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत रसूलपुर लिलहा, नौ जून को ब्लॉक हरिंटग्टनगंज के ग्राम पंचायत मलेथू बुजुर्ग, 10 जून को सोहावल ब्लॉक ग्राम पंचायत पिरखौली, 11 जून मवई ब्लॉक के बिहारा, 12 जून को मिल्कीपुर के ग्राम चिरौली, 14 जून को रूदौली ब्लॉक के ग्राम पुराय और 15 जून ब्लॉक बीकापुर के ग्राम पंचायत शाहगंज में चौपाल आयोजित की गई है। इसमें जनप्रतिनिधि सहित आस-पास के ग्रामीण जनता अपनी समस्याओं के बारे में बताएंगी। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने सभी जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय और संबंधित ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को चौपाल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।