फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद बेअसर, धरना देकर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद बेअसर, सुरक्षा के रहे सख्त इंतजाम
विज्ञापन

फैजाबाद। देश से आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर देशव्यापी भारत बंद का असर जिले में नहीं दिखा। आरक्षण विरोधी दलों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से धरना देकर व ज्ञापन सौंपकर औपचारिकता पूरी की गई। इस दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तहसील, कचहरी गेट समेत शहर के प्रमुख इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय आरक्षण मुक्ति दल, व्यापार मंडल, चाणक्य परिषद, सवर्ण समाज पार्टी आदि संगठनों ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। वहीं, तहसील के सामने तिकोनिया पार्क में आरक्षण मुक्ति दल ने धरना दिया। दल के प्रदेश महामंत्री बृजेश पांडेय ने आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर देने और 2 अप्रैल को आरक्षण समर्थकों द्वारा किए गए आंदोलन में हुई मौत के लिए जिम्मेदार संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर अशोक सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, श्यामसुंदर दीक्षित, रामानुज कमार, अभिमन्यु शुक्ल, विमलेंद्र श्रीवास्तव, सुंदर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरक्षण के विरोध में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के संरक्षक कृपानिधान तिवारी के नेतृत्व में जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की गई कि दलगत राजनीति से प्ररित जातीय आधार पर आरक्षण को समाप्त किया जाए। इस दौरान अवधेश तिवारी, विजयशंकर पांडेय, दिनेश पांडेय, राजेंद्र पांडेय, विजयकांत उपाध्याय, कौशल किशोर मिश्र आदि मौजूद रहे। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष जर्नादन पांडेय ने आरक्षण समाप्त करने व पदोन्नित में आरक्षण हेतु 117वें संविधान संशोधन को निरस्त करने की मांग करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। वहीं सवर्ण समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी ने सवर्ण आयोग का गठन करने, न्यायालय के फैसले को लागू करने व आरक्षण के नाम पर सामाजिक विद्वेष फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उनके साथ अनूप श्रीवास्तव, अभय तिवारी, जुनैद गुड्डू, महेश पांडेय, दीपक मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें