प्रभु झूलेलाल जन्मोत्सव शुरू
फैजाबाद। हिंदू नववर्ष की द्वितीया पर संत नवल राम दरबार में प्रभु झूलेलाल जन्मोत्सव का आरंभ हुआ। इस दौरान पं. गिरधारीलाल शर्मा ने वैदिक रीति से कलश पूजन किया। उत्सव के लिए रामनगर कॉलोनी को सजाया जा रहा है। देर रात मुंबई के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। भक्त प्रहलाद सेवा समिति के उपाध्यक्ष कन्हैया लाल सागर ने बताया कि हर सिंधी परिवार में दीपावली की तरह ही दीप जलाकर खुशियां मनाई जाएंगी। कलश पूजन के दौरान राजकुमार मोटवानी, जेपी क्षेत्रपाल, तेजकुमार माखेजा, बूलचंद चंगुलानी और राकेश तलरेजा समेत अन्य मौजूद रहे।