फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षों से बंद पड़े किसान मेले लगेंगे: प्रो. संधू

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वर्षों से बंद पड़े किसान मेले लगेंगे : प्रो. संधू
विज्ञापन

फैजाबाद। दाल के वैज्ञानिक एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व उपमहानिदेशक डॉ. जेएस संधू ने नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के 14वें कुलपति के रूप में मंगलवार को विधिवत पदभार संभाल लिया। विश्वविद्यालय के डीन, डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। कहा कि तीन साल से बंद पड़ा किसान मेला शुरू होेगा। नैक मूल्यांकन की आपत्तियों समेत शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी।
नवागत कुलपति डॉ. जेएस संधू मंगलवार सुबह 10:30 पर विश्वविद्यालय पहुंचकर सबसे पहले आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विश्वविद्यालय कर्मियों के साथ स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की। इसके बाद कुलपति कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के डीन, डायरेक्टर, विभागाध्यक्षों एवं रजिस्टर के साथ बैठक कर परिचय व विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति से अवगत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कुलपति ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय और क्षेत्र के किसानों के मध्य जो कम्युनिकेशन गैप बना हुआ है। उसे शीघ्र ही दूर किया जाएगा। कहा कि कृषि विश्वविद्यालय का उद्देश्य ही किसानों की उन्नति होता है। विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में लिए गए ऐसे निर्णय जो कर्मचारियों एवं किसानों के हित में नहीं हैं, उन पर अवश्य ही पुनर्विचार किया जाएगा। विश्वविद्यालय में बंद पड़ी शोध परियोजनाओं को गति प्रदान की जाएगी तथा विश्वविद्यालय की पूर्व ख्याति को दोबारा प्राप्त करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले किसान मेले को जो विगत तीन वर्षों से बंद पड़ा है उसे शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा। शिक्षकों की कमी को यथाशीघ्र दूर करके नैक टीम द्वारा लगाई गई आपत्तियों को निस्तारित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के शोध शिक्षा एवं प्रसार को स्तरीय रूप प्रदान कर विश्वविद्यालय को ख्यातिलब्ध बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिसके लिए आज से ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें