फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का भेजा गया दो अरब 77 लाख मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों का भेजा गया दो अरब 77 लाख मानदेय
विज्ञापन

फैजाबाद। लंबे इंतजार के बाद सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षामित्रों का मानदेय सोमवार को जारी किया गया है। जबकि बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षामित्रों को मानदेय के लिए अभी भी इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि परिषद से शिक्षामित्रों की ग्रांट जिले को अभी प्राप्त नहीं हो सकी है। वहीं मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र में कार्यालय की लापरवाही से सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षामित्रों को मायूसी हाथ लग रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेय की ग्रांट शासन द्वारा बहुत पहले से जिले को प्राप्त थी, लेकिन खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों की लापरवाही से मानदेय बिल प्रस्तुत नहीं किया जा रहा था। पिछले दिनों ही इस मामले को लेकर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिलकर मानदेय दिलाने की मांग की थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएसए ने ब्लॉकों से बिल भेजने का आदेश जारी किया। जिसके अनुपालन में सोमवार को मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र के अतिरिक्त सभी ब्लॉकों के 1560 शिक्षामित्रों का अक्तूबर व नवंबर का मानदेय दो अरब 77 लाख 19 हजार 158 रुपये भेजा गया है। वहीं बेसिक शिक्षा परिषद के तहत कार्यरत 382 शिक्षामित्रों को परिषद से जिले को ग्रांट न मिल पाने के कारण अभी भी निराशा ही हाथ लगी। वित्त लेखधिकारी अरुण कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि शिक्षामित्रों की मानदेय ग्रांट मंगाने का प्रयास किया जा रहा है, जैसे ही मानदेय ग्रांट शासन से मिलेगी अविलंब भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें