फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की सिचाई कर लौटे मजदूर की ठंड से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की सिंचाई कर लौटे मजदूर की ठंड से मौत
विज्ञापन

फैजाबाद। मिल्कीपुर तहसील के बिरौलीझाम गांव में गेहूं की सिंचाई कर घर लौटे 55 वर्षीय मजदूर की ठंड लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसील अधिकारियों ने मृतक के परिवारीजनों को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

परिवारीजनों से मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी जगदीश पासी पुत्र गुरू प्रसाद बुधवार को गांव में बन रहे शौचालय में मजदूरी कर रात में गेहूं की सिंचाई करने के लिए गया था। सिंचाई करने के बाद जब वह घर आया तो उसे ठंड लगने की शिकायत की। परिवारीज उसे ठेले पर लाद कर कुमारगंज बाजार ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पीछे तीन बेटे व दो बेटियां है। सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार एचएन तिवारी, लेखपाल राम सूरत चौहान जांच पड़ताल की और यथा संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाते हुए इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें