फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगंज थाना क्षेत्र के बिछिया मऊ गांव का मामला
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। हैदरगंज थाना क्षेत्र के बिछिया मऊ गांव से डेढ़ किलोमीटर पूरब स्थित देवस्थान पर पीपल के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की लाश फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।

बिछिया मऊ गांव निवासी तिलकराम कोरी (45) पुत्र दुखहरन कोरी मूल रूप से तारुन थाना क्षेत्र के विद्या गयासपुर का रहने वाला था। वह दो दशक से अपनी ससुराल मऊ बिछिया गांव में पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। मंगलवार रात वह खाना खाकर दालान में सोने चला गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह स्कूल जा रहे गांव के कुछ बच्चों ने पीपल के पेड़ पर रस्सी के बंधे फंदे पर तिलकराम की लाश लटकी देखी तो दहशत में आ गए। बच्चों की सूचना पर वहां भीड़ लग गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम प्रधान बंशराज ने बताया कि मृतक के ससुर की मौत काफी पहले हो चुकी थी। घर में बूढ़ी सास शिवपति व उनकी संतानें हैं। जिनकी देखभाल के लिए तिलकराम ससुराल में ही रहता था। तिलकराम बेहद गरीब था।
विज्ञापन


उसके परिवार में पत्नी मायावती के अलावा पुत्र अमित (16) और पुत्री आरती (18) व अंशिका (11) हैं। इनमें से अभी किसी की शादी नहीं हुई है। थाने के उपनिरीक्षक आनंद कुमार वैश्य ने बताया कि, प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें