फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला के टेंट की डोरियां कसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलला के टेंट की डोरियां कसीं
विज्ञापन

अयोध्या। रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के अधिग्रहीत परिसर में रविवार को भारतीय पुरातत्व विभाग, जजों-अफसरों ने पक्षकारों की उपस्थिति में उत्खनन स्थल का निरीक्षण किया। बारिश के मद्देनजर रामलला के टेंट की डोरियां कसी गईं और साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

हर दूसरे रविवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पक्षकारों की मौजूदगी में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के अधिग्रहीत परिसर का निरीक्षण होता है। बीते रविवार को निरीक्षण हुआ था, मगर बीच में एक रविवार छूट जाने से फिर अगले रविवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोर्ट से नियुक्त जजों व एएसआई की टीम समेत रिसीवर ने उत्खनित क्षेत्र का जायजा लिया। पक्षकारों की मौजूदगी में हुए निरीक्षण के दौरान तिरपाल को व्यवस्थित किया गया। तिरपाल की डोरियां आदि कसी गयीं। आसपास की सफाई करायी गई। पुरातात्विक महत्व के सामानों की भी जांच की गयी। इस दौरान रिसीवर मंडलायुक्त मनोज मिश्रा, जज एए हाशमी, एनके सिन्हा, पक्षकार हाजी महबूब, बादशाह खान, रणजीत लाल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें