फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

121 रिक्रूटों ने लिया रक्षा का संकल्प

Fri, 14 Aug 2015 11:20 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डोगरा रेजिमेंटल सेंटर फैजाबाद में शुक्रवार को अपनी ट्रेनिंग पूरी करने वाले 121 रिक्रूट पास आउट हुए हैं। उन्हें समारोह पूर्वक मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। कार्यवाहक डिप्टी कमांडेंट कर्नल करण सिंह, सेना मेडल बार ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


कहा कि चुनौती पूर्ण परिस्थितियों से निपटने को होनहार सैनिकों की जरूरत है। इस दौरान जवानों के शौर्य और वीरता के सैकड़ों लोग गवाह बने।

34 सप्ताह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रिक्रूटों ने मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने की शपथ ली। नौजवानों के कदमों की थाप के साथ डोगरा रेजिमेंट के पाइप बैंड ने अपनी मधुर धुन की छटा बिखेरते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

शपथ ग्रहण समारोह को देखने आए एनसीसी और स्कूल के बच्चे सैन्य सेवा के प्रति उत्साहित हुए। परेड का निरीक्षण करने के बाद परेड को संबोधित करते हुए कर्नल करण सिंह, सेना मेडल बार साहब ने कहा कि वर्तमान समय में देश की परिस्थितियां चुनौती पूर्ण हैं। ऐसे में देश को आप जैसे होनहार सैनिकों की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने विश्वास जताया कि पास आउट हुए जवान अपनी यूनिट में पहुंचकर यहां सीखे हुनर का सदुपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी रिक्रूटों से संकल्प लेने के दौरान कहा कि हमेशा भारतीय सेना की सर्वोत्तम सैनिक परंपरा को बनाए रखना है।
 
ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मेडल प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट का पुरस्कार रिक्रूट अंकित चौहान को प्रदान किया गया।

शारीरिक प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रिक्रूट निश्चय कुमार, फायरिंग में रिक्रूट अरुण लाल, खेलकूद में ओमप्रकाश, ड्रिल में राकेश, रक्षा ज्ञान में रघुवीर और शारीरिक क्षमता में विशाल कश्यप को मेेेेडल प्रदान किए गए। कर्नल करण सिंह, सेना मेडल बार साहब ने आला दर्जे की ड्रिल व उच्च कोटि के टर्न आअट के लिए जवानों को शाबाशी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें