फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रायल में 120 किमी. की गति से दौड़ी ट्रेन

Mon, 27 Mar 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
गोसाईगंज रेलवेस्टेशन का रविवार को निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त,डीआरएम व अन्य।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। गोसाईंगंज रेलवे स्टेशन से दर्शननगर स्टेशन तक रेलमार्ग का दोहरीकरण कार्य पूर्ण हो गया। इसका रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर परिमंडल मोहम्मद लतीफ ने इस रूट पर 120 किमी. की गति से ट्रेन चलाकर ट्रायल किया। इससे पहले वह दर्शननगर रेलवे स्टेशन से मोटर ट्रॉली से निरीक्षण करते हुए गोसाईंगंज पहुंचे। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गोसाईगंज स्टेशन तक रेल मार्ग का दोहरीकरण कार्य बीते वर्ष ही पूूरा हो गया था। गोसाईंगंज से दर्शननगर तक के दोहरीकरण कार्य को मार्च 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया था जिसे समय पर पूरा कर लिया गया। इससे अब जफराबाद से बाराबंकी तक बनने वाली डबल रेल लाइन के एक और चरण का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुुक्त रविवार को सुबह करीब 8:30 बजे दर्शननगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन का भौतिक निरीक्षण के बाद वह मोटर ट्रॉली से गोसाईंगंज के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले विल्वहरिघाट, अलनाभारी रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। शाम करीब 5:25 बजे गोसाईंगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां निरीक्षण के बाद उन्होंने करीब 5:57 बजे विशेष ट्रेन को 120 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलाकर इस रूट का ट्रायल किया। करीब 27 किमी. की दूरी को उन्होंने करीब 15 मिनट में पूरा किया। स्टेशन अधीक्षक गोसाईंगंज महेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि संरक्षा आयुक्त से प्रमाणपत्र मिलने के बाद इस लाइन पर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
इस मौके पर लखनऊ मंडल के डीआरएम एसके सपरा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) आदित्य गुप्ता व सामान्य प्रबंधक एके पांडेय, मुख्य संरक्षा सलाहकार लखनऊ मंडल प्रभात कुमार त्रिपाठी, अयोध्या क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी बीसी मीणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें