फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदमश्री डॉ. भारती बंधु ने सुनाए कबीर के भजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मश्री डॉ. भारती बंधु ने सुनाए कबीर के भजन
विज्ञापन

अयोध्या। जेपी एकेडमी के बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को स्पिक मैके के तत्वावधान में कबीरपंथी भजन संगीत का आयोजन हुआ। शुभारंभ संगीतकार पद्मश्री डॉ. भारती बंधु व जेबीएनएसएस की निदेशक मंजुला झुनझुनवाला ने किया।

डॉ. बंधु ने तुलसी के राम और कबीर के राम में अंतर स्पष्ट किया। भजन प्रस्तुति में उनके साथ तबले पर हरीश पांड्या, ढोलक पर राज भारती, सह गायक सी योगा भारती और कोरस गायक पावस व गोपी भारती ने संगत की।
विज्ञापन


संचालन राजेश्वरी द्विवेदी के निर्देशन में हर्षित व डिंकी रहेजा ने किया। वहीं, उदया के भव्य ऑडिटोरियम में भी स्पिक मैके के तत्वावधान में डॉ. बंधु ने उड़ जा हंस अकेला... आदि भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


यहां कार्यक्रम का शुभारंभ उदया के चेयरमैन डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, मैनेजिंग डायरेक्टर अपूर्वा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जीवेंद्र सिंह, वाइस प्रिंसिपल निधि सिन्हा ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें