फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41.5 डिग्रीसेल्सियस पहुंचा पारा, चिलचिलाती धूप से सभी पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, धूप से सभी बेहाल
विज्ञापन

अयोध्या। अभी अप्रैल का एक पखवारा बीतने को है, लेकिन मौसम की बेरुखी लोगों को मई व जून का एहसास करा रही है। सप्ताह भर में ही तापमान में तेजी से इजाफा हुआ और दिन का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

नौ दिन में ही तापमान में 10.5 डिग्री का इजाफा हुआ है। सोमवार को सुबह से निकली चिलचिलाती धूप से हर कोई पस्त दिखा। मौसम वैज्ञानिक भी मौसम के तेवर और गर्म होने होने के संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन


अप्रैल माह में ही सूरज की तपिश झुलसाने पर आमादा है। पिछले तीन दिन से सूरज की किरणें आसमान से आग बरसाती प्रतीत हो रही हैं। तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों की हालत खराब दिख रही है।

सोमवार को हालत यह रही कि सुबह नौ बजे के ही घरों से निकलना दूभर हो गया। दिन का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे लोग बेहाल दिखे। 4.5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही गर्म हवा के थपेड़ों के चलते दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा दिखा।

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अभी मौसम में खास परिवर्तन के आसार नहीं हैं। अगले चौबीस घंटे में आसमान साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


शाम होने के साथ ही पारे में गिरावट आई लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिला। रात का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 61 व न्यूनतम 24 फीसदी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें