अयोध्या। जिले में सामूहिक विवाह योजना ने रिकॉर्ड बनाया है। जिले को मिले लक्ष्य 150 की तुलना में 337 जोड़ों की शादी शनिवार को संपन्न हुई। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने अलग अलग स्थानों (ब्लाको) पर पहुंच वर वधू को आशीर्वाद दिया।
सूचना विभाग ने बताया कि मसौधा में 53, सोहावल में 21, तारुन में 28, बीकापुर 34, मिल्कीपुर 31, हरिंग्टनगंज में 29, अमानीगंज 26, मया में 50 व पूरा बाजार में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे । बताया कि प्रति जोड़े 51 हजार के खर्च में 35 हजार कन्या के खाते में, 10 हजार का उपहार, 6 हजार अन्य खर्च सहित 51 हजार प्रति जोड़े पर खर्च हुए हैं। ।
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड परिसर में कुल 62 जोड़ों की शादी संपन्न हुई। इसमें 30 बीकापुर विकासखंड के, 28 तारून विकासखंड के तथा 4 नगर पंचायत बीकापुर के वैवाहिक जोड़े शामिल रहे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकापुर विधायिका शोभा सिंह चौहान और उनके पुत्र डॉ. अमित सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी जनार्दन, एडीओ समाज कल्याण ऊषा शर्मा ने परिणय सूत्र में बंधे वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उपहार सामग्री भेंट किया।
उपहार सामग्री में बैग, वर वधु के वस्त्र, 7 जोड़ी घरेलू बर्तन , एक मोबाइल फोन और जेवरात में चांदी की पायल और बिछुआ दिया गया । कार्यक्रम में बीडीओ जनार्दन, एडीओ समाज कल्याण उषा शर्मा, एस पी श्रीवास्तव, प्रधान हरिश्चंद्र निषाद, रमाशंकर तिवारी, मोहम्मद मुस्लिम शेख, संदीप सिंह, स्वदेश तिवारी, मिही लाल यादव, शैलेंद्र पांडे मोनू, गुड्डू उपाध्याय, बहत्तर पांडेय सहित अन्य लोग शामिल रहे।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर 86 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान वर वधू को शासन की तरफ से उपहार भी दिए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मिल्कीपुर 31, अमानीगंज 26, हरिंग्टनगंज 29 जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न कराया गया।
उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर के डी शर्मा एवं एडीओ पंचायत मिल्कीपुर विनोद कुमार सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। एडीओ पंचायत विनोद सिंह ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को 10 हजार रुपए कीमत का कपड़ा, बर्तन आदि सामान दिया गया।
इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू पासी, खंड विकास अधिकारी अमानीगंज पीयूष मोहन श्रीवास्तव, डीडीओ अमानीगंज, प्रभारी खंड विकास अधिकारी हरिंग्टनगंज , तीनों विकास खंड के एडीओ पंचायत पारस रावत, आत्मा प्रकाश सहित वर वधू के परिवारीजन भी मौजूद रहे।