अयोध्या। ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सहित सरकारी दफ्तरों व सार्वजनिक स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सरधा में प्रधानाचार्य पीएन सिंह ने ध्वजारोहण किया।
प्रभा पब्लिक स्कूल रामपुर सरधा व प्रभा आईटीआई में प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, औद्योगिक इंटर कॉलेज रामपुर सरधा में प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, पीडी पांडे इंटर कॉलेज सोनैसा में प्रधानाचार्य राकेश पांडे, पंचायत भवन अलावलपुर में प्रधान योगेश मिश्रा, कर्मा कोडरी में प्रधान फतेह मोहम्मद, सार्वजनिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पंकज मिश्रा, भानु प्रताप इंटर कॉलेज में प्रबंधक निर्मल वर्मा, केबी सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, किसान सेवा केंद्र रसूलाबाद में ममता सिंह ने ध्वजारोहण किया।
ददेरा ग्रामसभा में प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता ने ध्वजारोहण कर जरूरतमंदों को कंबल बांटा। पंचायत भवन सरेठी पर प्रधान प्रतिनिधि राजकरन कनौजिया, सपा नेता रक्षाराम यादव, प्राथमिक विद्यालय दर्शननगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव व प्राथमिक विद्यालय भीखापुर में प्रधान कौशल यादव ने झंडारोहण किया।
अमरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मिल्कीपुर के प्राथमिक विद्यालय मसेढ़ा में प्रधानाध्यापक अभिनव सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेल प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव ने पुरस्कृत किया। अमानीगंज ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख राम प्रताप यादव व बीडीओ पीयूष श्रीवास्तव, थाना खंडासा में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीईओ रामशंकर ने ध्वजारोहण किया।
मिल्कीपुर तहसील परिसर में एसडीएम केडी शर्मा व सीओ कार्यालय पर सीओ रुचि गुप्ता, थाना इनायतनगर पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा, एबीएसए कार्यालय में बीईओ प्रमोद कुमार उपाध्याय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडांडा में राम अक्षयबर यादव ने झंडारोहण किया। बालिका इंटर कॉलेज रामपुर मया में शिक्षक नेता रामानुज तिवारी, क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह बबलू ने ध्वजारोहण किया।
रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में एसडीएम टीपी वर्मा ने झंडारोहण किया। विकास खंड मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह, सीएचसी पर अधीक्षक डॉ पीके गुप्ता, रौजागांव चीनी मिल में मुख्य महाप्रबंधक मधुकर मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
होप फाउंडेशन व लायंस क्लब रूदौली के संयुक्त तत्वावधान में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। दस किमी तक निकली दौड़ को कोतवाल रूदौली विश्वनाथ प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में सोहावल निवासी प्रवेश कुमार प्रथम, बीकापुर के प्रदीप चौहान द्वितीय व प्रदीप चौहान तीसरे स्थान पर रहे।
बीओबी रामपुरभगन में शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार पर ध्वजारोहण किया। बड़ागांव प्रतिनिधि के अनुसार ब्राइट कैरियर इंटर कॉलेज, महात्मा जगजीवन साहब इंटर कॉलेज में झंडारोहण कर मिष्ठान वितरण किया। तारुन मेें बीडीओ कार्यालय पर बीडीओ जनार्दन, सीएचसी तारुन पर अधीक्षक डॉ बीपी त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
बीकापुर में एसउीएम बृजेंद्र द्विवेदी ने तहसील भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान अधिवक्ता भवन और शहीद स्मारक पर बार अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर बीडियो जनार्दन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
बाबा विश्वनाथ पीजी कॉलेज लुत्फाबाद बछौली में संस्थापक संजय सिंह, प्रबंधक दिग्विजय सिंह, महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज रामदासपुर मझौली में प्रबंधक महेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, एसडीएम जिलाधिकारी बृजेंद्र द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। पाली पूरब गांव प्राथमिक विद्यालय में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र यादव ने झंडारोहण करके कंबल बांटा।
सोहावल तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी राजीव शुक्ला, तहसीलदार वीके सिंह, नायब पैगाम हैदर न ध्वजारोहण किया। राम बल्लभा ड्योढ़ी में झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सावन पब्लिक स्कूल अशरफपुर गंगरेंला में विधायक रामचंद्र यादव, प्रबंधक संजय कुमार सावन, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय मीरापुर में बिंदेश्वरी लाल श्रीवास्तव, शेरवा घाट के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान दिलीप कुमार ने झंडारोहण किया। जनता इंटर कालेज हरदोइया में राणा प्रताप सिंह स्मारक मंडल स्तरीय वालीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।