फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल जयंती पर हुई एकता के लिए दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की एकता-अखंडता के लिए दौड़े 4600 लोग
विज्ञापन

फैजाबाद। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिले की पांचों विधानसभाओं में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया। देश की एकता और अखंडता के लिए हुई दौड़ में करीब 4600 लोग शामिल हुए। शहर के गांधी पार्क में क्षेत्रीय मंत्री अजीत सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दौड़ की शुरुआत हुई।

दौड़ में आगे चल रहे रथ में देश भक्ति गीत बज रहे थे। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता सूत्र में बांधा था। देश की अखंडता व एकता के लिए उन्हें सदा याद किया जायेगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के अतुलनीय उत्साह, दूरदृष्टि के कारण आज भारत एकता के सूत्र में बंधा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अगर सरदार पटेल नहीं होते तो देश कई भागों में विभक्त होता।
विज्ञापन


इस मौके पर अयोध्या महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, एकता दौड़ के संयोजक डॉ. कनक बिहारी पाठक, मालती चौहान, स्मृता तिवारी, श्वेता तिवारी आदि मौजूद रहे।

गोसाईगंज में एकता दौड़ पूरे नगर से होते हुए रामबली नेशनल इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। यहां पर एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सरदार पटेल के विचारों पर चल कर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

यहां पर विधायक इंद्र प्रताप तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय, अमर बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सोनी समेत अन्य मौजूद रहे। मिल्कीपुर विधानसभा में आयोजित एकता दौड़ को मिल्कीपुर चौराहे से अवध प्रांत के मंत्री अमित तिवारी ने हरी झंडी दिखाई। इसमें बीकापुर क्षेत्र के बनकट निवासी प्रदीप चौहान प्रथम, महेश यादव निवासी गशद्दीपुर द्वितीय व सहुलारा निवासी अमित यादव तृतीय स्थान पर रहे।

जिन्हें विधायक गोरखनाथ बाबा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन मौर्य, अशोक मिश्रा, संतोष शुक्ला, देवेंद्र मणि त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व मवई के ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के नेतृत्व में आयोजित एकता दौड़ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क से प्रारंभ होकर रुदौली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई उसी पार्क में समाप्त हुई।

इस दौरान भाजपा नेता आशीष शर्मा, चंद्रबली सिंह, शिवराम यज्ञसैनी, धर्मेंद्र सिंह, शिवगोविंद पांडेय समेत अन्य शामिल रहे। अवध विश्वविद्यालय में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता परिसर के परीक्षा भवन से लेकर दीक्षा भवन तक तथा दीक्षा भवन से परीक्षा भवन तक की गयी। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कुल सचिव राम चंद्र अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. एमपी सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. चयन कुमार मिश्र, कार्य परिषद सदस्य ओपी सिंह मौजूद रहे। दौड़ में विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षक वर्ग, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय एकता को संदेश देने वाले इस आयोजन में शिक्षक वर्ग में प्रथम स्थान डॉ. देवेंद्र वर्मा शारीरिक शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग के डॉ. शैलेंद्र वर्मा एवं जन संचार एवं पत्रकारिता विभाग के डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहे।

कर्मचारी वर्ग में प्रथम अरुण सिंह, द्वितीय गिरीश चंद पंत तथा तृतीय राकेश गुप्ता रहे। छात्राओं के वर्ग में प्रथम स्थान आरती, द्वितीय भूमि तथा तृतीय जया पांडेय, छात्र वर्ग में अवनीश चौरसिया प्रथम, शिवेंद्र सिंह द्वितीय एवं विकास ने तृतीय स्थान हासिल किया। आयोजन सचिव आवासीय क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मुकेश वर्मा ने प्रतियोगिता का संचालन किया।
विज्ञापन


सरदार पटेल जयंती पर नगर कोतवाली पुलिसकर्मियों ने भी दौड़ लगाई। ये दौड़ नगर कोतवाली से रीडगंज, आंख अस्पताल तिराहा, साहबगंज, बेनीगंज, देवकाली होते हुए वापस कोतवाली पर पहुंची। इससे पूर्व नगर कोतवाल अमर सिंह ने पुलिसकर्मियों को देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। दौड़ में चौकी प्रभारियों में सिविल लाइन संजीव सिंह, रिकाबगंज राजेंद्र कुमार, चौक अंजेश सिंह, देवकाली दिनेश सिंह, साहबगंज संतोष त्रिपाठी, अलीगढ़ अजय सिंह, फतेहगंज रवीश यादव समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें