फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में 29 से होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा, तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
2097 परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 29 से
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले के 2097 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 29 अक्तूबर से शुरू होकर 3 नवंबर तक चलेगी।

परीक्षा में कॉपी, प्रश्न पत्र आदि के मद में करीब 21.65 लाख रुपये की धनराशि प्रशासन ने विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेज दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को समय सारिणी भी जारी कर दी है।

जिले में कुल 1529 प्राथमिक विद्यालय व 568 जूनियर हाई स्कूल संचालित हैं। जारी समय सारिणी के अनुसार परीक्षा 29 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चलेगी। परीक्षा के प्रथम दिवस पहली पाली में हिंदी व दूसरी पाली में कला की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


30 अक्तूबर को गणित मौखिक, गणित लिखित, गणित, कृषि विज्ञान, 31 को अंग्रेजी, कार्यानुभव, एक नवंबर को हमारा परिवेश, सामाजिक विषय, विज्ञान, दो नवंबर को संस्कृत/उर्दू, शारीरिक शिक्षा व तीन नवंबर को पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने बताया अर्द्धवार्षिक परीक्षा 29 अक्तूबर से शुरू होकर तीन नवंबर तक चलेंगी। इसकी समय सारिणी जारी हो चुकी है। परीक्षा के लिए करीब 21.65 लाख की धनराशि विद्यालय प्रबंधन समिति के खाते में भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें