धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी
अयोध्या। रामनगरी में राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल समाज पंचायती ने श्री रामजानकी मंदिर में भगवान के विग्रह का पंचगव्य दूध आदि सुगंधित पदार्थों से अभिषेक व पूजन अर्चन किया।
मंदिर में विराजमान श्री सीताराम जी सहित अन्य विग्रह को जगमोहन में विराजमान कर समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक किया। इस अवसर पर समाज के मेधावी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गौरव सम्मान से नवाजा गया। समाज की महिलाओं ने भजन कीर्तन आदि की प्रस्तुति कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पार्षद नंदलाल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के जन्म उत्सव को लेकर उनके दीर्घायु की कामना भी समाज के लोगों ने की। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेष्याम गुप्ता, ध्रुव कुमार, अनूप गुप्ता, अचल गुप्ता, सुरेश कुमार , बैजनाथ गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।