फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव मेें मतदान कराने को लगाए गए मतदान कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच केंद्रों के 20 बूथों पर मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन

फैजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में प्रशासन ने मतदान की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के पांच मतदान केंद्रों के 20 मतदेय स्थलों पर 17 अगस्त को वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर मतदान कार्मिकों की तैनाती करने के साथ ड्यूटी का वितरण कर दिया गया है। कार्मिकों को मंगलवार को प्रशिक्षित किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में एक प्रधान के साथ दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो चुका है। अब पांच ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए मतदान कराए जाने की तैयारी है। इन पदों के लिए इन दिनों गांव में चुनाव प्रचार तेज है। प्रशासन ने मतदान की तैयारी शुरू कर दी है। पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमानीगंज के मोहम्मदपुर, मवई के मैरामऊ, मयाबाजार के सिलौनी और राजापुर और बीकापुर के गुंधौर में मतदान कराया जाएगा। पांचों ग्राम पंचायतों में कुल 20 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन अन्य मतदान कार्मिकों की ड्यूटीी लगा दी गई है। 10 फीसदी मतदान कार्मिक रिजर्व में रखे गए हैं। प्रभारी मतदान और मतगणना व जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह ने बताया कि सभी मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगा कर वितरण करवा दिया गया है। पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण अधिकारी का प्रशिक्षण 14 अगस्त को कराया जाएगा। पोलिंग पार्टियां 16 अगस्त को रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें