छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
फैजाबाद। एसएसपी के निर्देश पर एंटी रोमियो स्कवॉयड द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम की प्रभारी प्रियंका पांडेय ने बुधवार सुबह शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में असेंबली के दौरान छात्राओं को जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को 1090 नंबर की जानकारी देते हुए विपत्ति में उसका इस्तेमाल करने को कहा। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। इस दौरान एसआई वंदना शर्मा, साधना सिंह समेत महिला सिपाही मौजूद रहीं। महिला थाना पुलिस क्षरा रिकाबगंज चौराहे पर वाहनों की चेकिंग भी की गई। इस दौरान 11 वाहनों का चालान किया गया व 11 सौ रुपये समन शुल्क भी वसूला गया। इसी क्रम में रौनाही पुलिस ने लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर स्थित तहसीनपुर टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाया। टोल प्लाजा चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इस दौरान 25 वाहनों का चालान किया गया व 53 हजार रुपये समन शुल्क भी वसूला गया।