मौखिकी परीक्षा 27, 28 मई व 2 जून को
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में एमए उत्तरार्ध की मौखिकी परीक्षा 27 और 28 मई को सम्पन्न होगी। मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज छापड़िया ने बताया कि 27 को साकेत के संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की तथा 28 मई को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। एमए और एमएससी मैथ्स उत्तरार्ध के साकेत महाविद्यालय के संस्थागत एवं व्यक्तिगत विद्यार्थियों एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिकी परीक्षा 2 जून शनिवार को सुबह 10 बजे से गणित विभाग में होगी। आंतरिक परीक्षक डॉ. एस के तिवारी ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को अपना मूल प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।